फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur Suicide: शाहजहांपुर में प्रेमी युगल ने झोपड़ी में फंदा लगाकर जान दी, एक साल से चल रहा था लव अफेयर

Sat, 07 Jan 2023 01:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर

सार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इसी झोपड़ी में फांसी लगाकर दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के पुवायां थाना इलाके के गोमती पुल के पास झोपड़ी डालकर रहने वाले प्रेमी युगल ने शुक्रवार रात झोपड़ी में फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर खुटार-पुवायां के बीच गोमती नदी है। 
विज्ञापन


गोमती नदी का नया पुल बनने के बाद पुराने पुल के दोनों तरफ तमाम लोग झोपड़ी डालकर रहने लगे हैं। पुल के एक तरफ रमेश कुमार की झोपड़ी है। पास ही उसके बेटे रोहित (18) ने झोपड़ी डाल रखी है। पुल के दूसरी ओर एक व्यक्ति अपनी 17 वर्षीय बेटी और परिवार के साथ रहता है। 

शुक्रवार रात किशोरी और रोहित ने झोपड़ी में पड़ी चारपाई की रस्सी काट कर झोपड़ी में ही फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार सुबह दोनों के शव झोपड़ी में लटके मिलने का पता चला तो मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना पाकर पुवायां पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 
विज्ञापन


किशोरी और रोहित के बीच एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों के परिजन ने प्रेम प्रसंग की जानकारी से इकार किया है। मामले को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। परिजन किसी पर कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें