फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एलएलएम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सात व आठ अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एलएलएम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सात और आठ अगस्त को विश्वविद्यालय के विधि विभाग में आयोजित की जाएगी। विवि के मुताबिक, विभिन्न कोर्सों में कुल 300 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इनमें एलएलएम सामान्य, एलएलएम सेल्फ-फाइनेंस, एलएलएम साइबर लॉ, एलएलएम ह्यूमन राइट्स, एलएलएम बिजनेस एंड कॉरपोरेट लॉ और एलएलएम एग्जीक्यूटिव जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन

सात अगस्त को ओपन रैंक एक से 400 तक के उम्मीदवारों की काउंसलिंग होगी। आठ अगस्त को ओपन रैंक 401 और उसके ऊपर के उम्मीदवारों को बुलाया गया है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अपने सभी मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र, उनकी दो छायाप्रति, पांच पासपोर्ट साइज फोटो और जाति सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र साथ लेकर आएं।
विश्वविद्यालय ने सभी उम्मीदवारों को व्यक्तिगत रूप से फोन और ईमेल के माध्यम से काउंसलिंग की सूचना दी है। काउंसलिंग से संबंधित पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

-
साइबर और पेटेंट लॉ डिप्लोमा के लिए काउंसलिंग 7 अगस्त को



बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग में संचालित विभिन्न पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग सात अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसमें साइबर लॉ, पेटेंट लॉ, मीडिया लॉ, ह्यूमन राइट्स, और लीगल एडवोकेसी जैसे प्रमुख पाठ्यक्रम शामिल हैं।



विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रो. अमित सिंह ने बताया कि पीजी डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड फॉरेंसिक साइंस, पीजी डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज, पीजी डिप्लोमा इन मीडिया लॉ, पीजी डिप्लोमा इन लीगल एंड पैरा लीगल एडवोकेसी और पीजी डिप्लोमा इन पेटेंट लॉ में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें