फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए सीआरएस नंबर अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फुटबॉल के खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (सीआरएस) के तहत पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के निर्देशानुसार बिना सीआरएस नंबर के कोई भी खिलाड़ी किसी भी फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेगा।
विज्ञापन

शहर में सितंबर के पहले सप्ताह से फुटबॉल लीग-2025 का आयोजन होगा। इसमें वे ही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जो एआईएफएफ के सीआरएस पोर्टल पर विधिवत पंजीकृत होंगे और जिनके पास सीआरएस नंबर होगा। महासचिव जिला फुटबॉल संघ मून रॉबिंसन ने बताया कि फुटबॉल संघ की ओर से स्पष्ट किया गया है कि बिना सीआरएस नंबर के खिलाड़ी को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी व वे चयन प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी स्टेडियम छात्रावास के कोच आशु भारती से संपर्क कर पंजीकरण फीस जमा करने के बाद फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें