बहेड़ी। बाइपास स्थित रोडवेज के बराबर में कुछ लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। सभासदों ने नगर पालिका के ईओ से कब्जा हटाने की मांग की है। बाद में तहसीलदार ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया और निर्माण कार्य करने वालों को चेतावनी भी दी है।
नए रोडवेज के बराबर में खाली पड़ी सरकारी जगह पर भूमाफियाओं की नजर है। कई दिनों से कुछ लोग सरकारी जगह पर कब्जा करने के लिए निर्माण कार्य करा रहे थे। अब नगर पालिका के सभासदों ने ईओ से शिकायत की है। इस मौके पर ताहिर पप्पू, जलीस अहमद, मो. फिरोज, सलीम चंदा आदि रहे। संवाद