क्योलड़िया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने परिवार के साथ नानखटाई बेचने का कार्य करता है। वहीं पर उसके साथ थाना भुता के एक गांव का युवक भी उसके साथ रहकर नानखटाई बेचने का कार्य करता था। वहीं पर उसकी पत्नी का युवक से प्रेम संबंध हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही मजदूर ने दोनों को काफी फटकार लगाई। 19 दिसंबर को उसकी पत्नी तीनों बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ घर में रखे दस हजार रुपये लेकर फरार हो गई। संवाद