तीन जून को पार्षद ओमान रजा ने प्रेमनगर थाने में झूठा प्रार्थनापत्र दिया। थाने में भी ओमान रजा छात्रा पर अपने भाई जुहैब से निकाह करने का दबाव बनाने लगा। निकाह न करने पर परिवार को जेल भिजवाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी।
बताते हैं कि पार्षद ओमान रजा पर कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कैफे संचालक से लूट कर चुका है एक भाई
मौलानगर का पार्षद ओमान रजा और उसके भाई हमेशा चर्चा में रहते हैं। पिछले साल ओमान रजा के भाई अर्श रजा ने बिल मांगने पर डीडीपुरम के कैफे संचालक के साथ मारपीट और लूटपाट की थी। कैफे संचालक क्षितिज सक्सेना ने प्रेमनगर थाने में अर्श रजा और उसके पच्चीस अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।