फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपने वाहनों में सीएनजी, पीएनजी किट लगवाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम अपने वाहनों में सीएनजी व पीएनजी किट लगवाएगा। इसको लेकर नगर निगम के अफसरों ने सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड को पत्र लिखा है। साथ ही 40 वाहनों की सूची भी साझा की है, जिनमें किट लगाई जानी है।
विज्ञापन

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी की ओर से पीलीभीत बाइपास रोड पर स्थित सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड के कार्यालय को पत्र लिखा गया है। इसके मुताबिक, वर्तमान में शहर में कचरा संग्रहण एवं परिवहन के लिए निगम के 40 वाहन डीजल से चल रहे हैं। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए इन वाहनों को रेट्राेफिट करते हुए क्लीनर फ्यूल पद्धति पर सीएनजी व पीएनजी गैस से संचालित किए जाने का कार्य कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत कराया जाना है। उन्होंने 40 वाहनों में किट लगाकर रेट्रोफिट करने और सीएनजी व पीएनजी सेंटर स्थापित करने की बात कही है।

इन वाहनों में लगाई जानी है किट
निगम की ओर से चार ट्रक, 12 ट्रैक्टर, 13 टिपर और 11 लोडर वाहनों की सूची दी गई है। वाहनों की क्षमता सहित अन्य ब्योरा भी साझा किया गया है, ताकि वाहन के मुताबिक उसमें किट लगाई जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें