बरेली। सोबती इंफ्राटेक के मामले में नगर निगम ने अपनी रिपोर्ट पीडब्ल्यूडी सीतापुर को भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधित फर्म ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया है। राज कंपनी एंड सप्लायर्स ने सोबती इंफ्राटेक को लेकर पीडब्ल्यूडी सीतापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया गया है कि सोबती इंफ्राटेक ने तथ्यों को छिपाकर अपनी बिड कैपिसिटी को अधिक दर्शाने का प्रयास किया है। फर्म ने सीएम ग्रिड योजना के तहत कार्य अनुभव दिखाया है।
नगर निगम की रिपोर्ट में बताया है कि सोबती इंफ्राटेक ने सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया है। सोबती इंफ्राटेक के जगवीर सिंह का कहना है कि सीतापुर पीडब्ल्यूडी को एक फर्म ने हमारे खिलाफ शिकायत की थी। सीतापुर पीडब्ल्यूडी द्वारा विधिवत जांच की जा रही है। संवाद