फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खतरा : मृत मिले चमगादड़ों की होगी जांच

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

वन विभाग ने लोगों से की सूचना देने की अपील

बरेली। कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर वन विभाग ने बगैर दुर्घटना के ही मृत मिलने वाले चमगादड़ों के बारे में सूचना देने को कहा है ताकि उनकी मृत्यु की वजह जानने के लिए आईवीआरआई में जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

वन विभाग की ओर से कोरोना की पहली लहर के दौरान भी ऐसे ही निर्देश जारी किए गए थे। दरअसल बरेली के कैंट, आईवीआरआई, सीबीगंज और गांवों के जंगली इलाकों के पुराने बरगद और पीपल के पेड़ों पर तमाम चमगादड़ों का बसेरा है। वन विभाग का कहना है कि जिन इलाकों में ज्यादा चमगादड़ हैं, वहां लोग घबरा रहे हैं। इसी वजह से मृत चमगादड़ों की सूचना देने को कहा गया है।

रामगंगा और कैंट के लोग चमगादड़ों को लेकर फोन कर रहे हैं। उनसे कहा है कि घबराएं नहीं। अगर बगैर दुर्घटना के ही चमगादड़ मृत दिखे तो सूचना दें ताकि उनकी जांच कराई जा सके। - वैभव चौधरी, रेंजर सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें