फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बाजारों-गलियों को सैनिटाइज करने के लिए बनाई टीम

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखकर नगर निगम अलर्ट

बरेली। कोरोना के बढते मामलों को लेकर नगर निगम भी अलर्ट है। बाजारों और गलियों को सैनिटाइज करने के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही बाजारों में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम ने भी तैयारी शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग, जलकल को भी इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार जोन में सात सेनेट्री इंस्पेक्टरों की टीम बनाई गई है। लॉकडाउन के दौरान चार जोन में जिन इंस्पेक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी, उसी सूची को को अपडेट कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर के प्रमुख बाजार, प्रमुख चौराहे और अन्य सभी ऐसे प्रमुख स्थान जहां भीड़ होती है, छिड़काव कराया जाएगा। सभी स्थानों की सूची नगर निगम के पास पहले से ही है। सैनिटाइजर के छिड़काव के साथ फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया जाएगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार को निर्देश दिए गए हैं कि मास्क न लगाने के वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दें। बाजारों में अभियान चलाएं और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें