फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में चौथा कोरोना पॉजिटिव केस मिला, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जनपद में चौथा कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। इसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने देर रात आननफानन में बैठक बुलाकर मंथन किया।
विज्ञापन

ब्लॉक ललौरीखेड़ा के मगरासा गांव का रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले बुखार खांसी की दिक्कत होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में जांच कराने आया था। सुधार न होने पर शहर के ही दूसरे अस्पताल में इलाज कराया, मगर फायदा न होने पर बरेली के अस्पताल चला गया था, वहां अब भी उसका इलाज जारी होने की बात अधिकारियों ने बताई है। सीएमओ ने इस मामले की जानकारी न होने की बात कही, वहीं विभाग के अन्य अधिकारी ने पुष्टि की। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद बरेली और पीलीभीत के कुल तीन अस्पताल के कर्मचारियों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें