लखीमपुर खीरी। गांवों में दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासी कामगारों की सूचना तत्काल जिला कोरोना कंट्रोल रूम के नंबरों पर या सीएम हेल्पलाइन नंबर पर देने के निर्देश प्रधानों को दिए गए हैं।
इस संबंध में प्रधानों को पत्र जारी कर डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव ने कहा है कि प्रवासी कामगारों के चिकित्सीय परीक्षण एवं आवश्यकतानुसार क्वारंटीन करने की व्यवस्था की जाए। साथ ही गांवों में कोई भी व्यक्ति मास्क/गमछा या रुमाल से मुंह एवं नाक को बिना ढके घर से बाहर न निकले। नियमों का अनुपालन न करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध अर्थदंड लगाया जा सकता है।