फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का खौफः 110 कोरोना संक्रमित मिले, टीकाकरण में आई तेजी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

संक्रमण से बचाव के लिए 89 फीसदी लोगों ने लगवाया टीका
विज्ञापन

सीएमओ ने लोगों से टीकाकरण कराने, कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा

बरेली। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को भी जिले में 110 संक्रमित मिले हैं। इधर, कोरोना संक्रमण की पिछले दिनों कम हुई रफ्तार से बेफिक्र हुए लोगों को दूसरी लहर ने सचेत कर दिया है। संक्रमण से बचाव के लिए लोगों की सजगता की बानगी बृहस्पतिवार को टीकाकरण के दौरान दिखाई दी। करीब महीने भर बाद करीब 89 फीसदी लोगों ने टीका लगवाया, जो पिछले दिनों के आंकड़ों की अपेक्षा 40 फीसदी ज्यादा है।
बुधवार देर रात तक 123 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। सिंधुनगर में एक संक्रमित बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया था। वहीं, बृहस्पतिवार को भी कोरोना संक्रमितों की संख्या सौ के पार रही। देर रात तक निजी अस्पताल, निजी लैब, आरटीपीसीआर, ट्रूनेट और एंटीजन से हुई करीब साढ़े तीन हजार सैंपल की जांच में 110 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें जिला महिला अस्पताल का स्वास्थ्यकर्मी, सीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी के अलावा सैन्यकर्मी के भी संक्रमित मिलने से खलबली मची रही। इसके अलावा सुभाषनगर में तीन, पटेलनगर, मॉडलटाउन में दो-दो, राजेंद्रनगर दो, गोपालनगर, प्रियदर्शिनी नगर, जनकपुरी में तीन-तीन, तुलसीपुर, उदयपुर खास, कुर्मांचल नगर, मेगा ड्रीम होम, शास्त्री नगर, प्रतापनगर, सिविल लाइंस, रामगंगानगर, खुशी स्वीट्स सुरेश शर्मा नगर, कटरा चांद खां में दो-दो, तिरुपति विहार, तिलक कॉलोनी में दो-दो, ग्रेटर ग्रीन पार्क में दो, रामवाटिका में दो, वीर सावरकर नगर, भरतौल, मिलक में दो-दो, शाहदाना कॉलोनी में दो, नॉर्थ सिटी एक्सटेंशन आदि इलाकों में संक्रमित मिले हैं।

कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग हो रही, बनेंगे कंटेन्मेंट जोन

सीएमओ डॉ. सुधीर गर्ग ने बताया कि सभी संक्रमितों की सर्विलांस टीम कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग कर रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। नए मिले संक्रमितों के आवास के पास नियमानुसार प्रशासन की ओर से कंटेन्मेंट जोन घोषित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे करेंगी। उन्होंने लोगों से विभाग की टीम का सहयोग करने और जांच आदि कराने की अपील की है, ताकि संक्रमण की रोकथाम की जा सके।

टीका लगवाकर सुरक्षित हुए बिजली विभाग के अफसर

बरेली। कोरोना टीकाकरण में बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड टूट गया। केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष 89 फीसदी से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई। बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर तारीक मतीन और अधीक्षण अभियंता ग्रामीण एसटी जलील ने भी टीकाकरण कराया। टीकाकरण के बाद अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने टीके के सुरक्षित और प्रभावी होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को टीकाकरण के प्रति लोगों में खासी जागरूकता दिखी। उन्होंने टीकाकरण के लिए लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में केंद्र पर पहुंचने और प्रतिरक्षित होने की अपील की है। नोडल अफसर डॉ. रवीश अग्रवाल ने डॉ. अनूप आर्या को वैक्सीन की पहली डोज लगाई। डॉ. रवीश ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोई भी एईएफआई यानी टीकाकरण के बाद किसी की भी तबियत बिगड़ने का मामला सामने नहीं आया है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वहीं, व्यापारी नेता सुदेश अग्रवाल और उनकी धर्मपत्नी, किराना मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलशन सब्बरवाल आदि ने भी टीकाकरण कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें