फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली : पैगंबर पर की गई टिप्पणी के विरोध में रजा एक्शन कमेटी ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग की

Thu, 08 Apr 2021 10:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

  • डासना के धर्मगुरु की ओर से पैगंबर इस्लाम और मजहब इस्लाम पर की गई टिप्पणी
  • अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग
  • पुलिस ने जुलूस को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही रोक लिया
विज्ञापन
रजा एक्शन कमेटी ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में डासना के धर्मगुरु की ओर से पैगंबर इस्लाम और मजहब इस्लाम पर की गई टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासनिक  अधिकारियों को ज्ञापन देकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


संगठन के लोग पहले ख्वाजाकुतुब स्थित कार्यालय पर जमा हुए, यहां से संगठन के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल्ला रजा कादरी के नेतृत्व में रवाना हुए। कार, बाइक और पैदल लोगों का यह जुलूस कलक्ट्रेट तक पहुंचना था, इससे पहले ही पुलिस ने नावेल्टी चौराहे पर ही रोक लिया। उनका कहना था कि आज राम बरात भी निकलनी है, लिहाजा आप लोग यहीं ज्ञापन दे दें। प्रदर्शनकारियों ने वहीं पर ज्ञापन सौंप कर वापस चले गए। यह प्रदर्शन आरएसी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी के सरपरस्ती में संपन्न हुआ। इसमें संगठन के तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।

वहीं दूसरी तरफ जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले महंत के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। मौलाना मदनी का कहना है कि देश में फसाद फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


बुधवार को जारी बयान में मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि दिल्ली स्थित प्रेस क्लब आफ इंडिया में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गाजियाबाद के शिव शक्ति धाम डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती द्वारा इस्लाम व पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने से मुस्लिम समाज में भारी रोष बना हुआ है। नरसिंहानंद का इस प्रकार की टिप्पणी करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी वे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करते रहे हैं, लेकिन आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

इस मामले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही जमीयत पदाधिकारियों की ओर से थाना आईपी स्टेट में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। वहीं, जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने भी नरसिंहानंद सरस्वती के बयान को शर्मनाक बताते हुए शासन से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि नरसिंहानंद एक नहीं कई बार धार्मिक भावनाएं भड़का कर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर चुके हैं। इसलिए उन पर कार्रवाई किया जाना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें