फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ कूल- कूल

Sun, 29 May 2016 02:00 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
माौसम
विज्ञापन
दिन भर की तेज धूप और उमस ने लोगों को भले ही बेहाल कर दिया हो, लेकिन देर शाम नौ बजे के बाद चली हवाओं और उसके बाद हुई बारिश ने खूब राहत दी। मौसम कूल- कूल हो गया। बारिश से किसानों का भी फायदा होगा। धान की बोआई के लिए यह अच्छी है। वहीं, शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनाें तक बारिश की संभावना है।  
विज्ञापन

हवाओं का दबाव लगातार मौसम परिवर्तन करने में जुटा है। नमी भी बहुत है जिससे बार- बार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने संभावना जताई है कि अगले तीन दिनाें तक बरेली में गरज के साथ बारिश होगी। तापमान भी दो से तीन डिग्री गिरेगा। हालांकि इसके बाद फिर तापमान बढ़ने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें