फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह: गर्मी के चलता बदला ड्रेस कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह इस वर्ष चार अगस्त को आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह निर्णय गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन




कार्यपरिषद और विद्या परिषद के पुरुष सदस्यों के लिए ऑफ-व्हाइट कुर्ता पायजामा पहनना अनिवार्य होगा। महिला सदस्यों को लाल ब्लाउज के साथ लाल बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट साड़ी पहननी होगी। छात्र-छात्राओं को दीक्षांत समारोह में काला रंग छोड़कर किसी भी अन्य रंग के परिधान पहनने की आजादी होगी। पूरे प्रदेश के विश्वविद्यालयों के लिए दीक्षांत समारोह में स्टेज से 25 मेडल बांटने की गाइडलाइन जारी की गई है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सामान्यत: न्यूनतम 90 मेडल स्टेज से बांटे जाते रहे हैं। मीडिया सेल ने संकेत दिया है कि 25 मेडल वाली गाइडलाइन में बदलाव की पूरी संभावना है। विश्वविद्यालय के कुलपति शेष मेधावियों को मेडल वितरित करने के तरीके पर एक विशेष चर्चा कर सकते हैं। वर्तमान में मेधावियों की सूची तैयार करने का काम तेजी से जारी है। इस संबंध में जल्द ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें