आपसी सौहार्द कायम रखने पर सब सहमत
वन राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना का कहना है कि कुछ दिन पहले मामला उनकी जानकारी में आया था। मैंने कहा था कि दोनों पक्ष के लोग आपसी सुलह समझौते से इस मामले को निपटा लें।
कानूनी पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप श्रीवास्तव का कहना है गुपचुप बैनामा कराने से कई तरह के संशय बस्ती के लोगों के मन में थे। अब दूसरे पक्ष ने भरोसा दिया है तो कोई शिकवा नहीं है।
वार्ड 66 बजरिया पूरनमल के पार्षद संजय रॉय का कहना है कि पंजाबपुरा उनके निर्वाचन क्षेत्र में आता है। मामले में दोनों पक्षों से बात की गई। सभी आपसी सौहार्द कायम रखने को सहमत हैं। कुछ ऐसा किया जाएगा जिसमें सबका भला हो।
मकान क्रेता शबनम के भतीजे रेहान बशीरी ने बताया कि बशीर मियां दरगाह के सामने यह बस्ती है। सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ रहते हैं। मकान खरीदने के पीछे कोई गलत मंशा नहीं थी। हमें किसी राजनीति में नहीं पड़ना है।