फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नुमाइश पर विवाद, नई परंपरा का आरोप लगाया

Mon, 06 Jul 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। कस्बे में रामलीला मैदान के पास स्थित खेत में नुमाइश लगाने की तैयारी पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों ने इसको नई परंपरा बताते हुए विरोध किया और एसडीएम से आयोजन को रुकवाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के अनूप रायजादा ने एक्स पर रविवार को पोस्ट करके मुख्यमंत्री, डीएम, डीजीपी और एडीजी को टैग कर शिकायत की है। रामप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश और लक्ष्मी नारायण ने सोमवार को शिकायती पत्र देने की बात कही है। बताया कि इस स्थान पर पहले कभी ऐसा आयोजन नहीं हुआ है। नुमाइश लगने से आसपास पहने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। पास में स्थित मंदिर में आए श्रद्धालु भी परेशान होंगे। इस बाबत एसडीएम निधि शुक्ला ने बताया कि सभी विभागों की अनुमति के बाद नुमाइश की अनुमति दी गई है। यदि विरोध में प्रार्थना पत्र मिलता है तो नुमाइश को रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें