फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धुरंधर 2' के डायलॉग पर विवाद: बरेली के पार्षद ने फिल्म निर्माताओं को भेजा कानूनी नोटिस, कहा- कराएंगे एफआईआर

Sat, 28 Mar 2026 11:24 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

फिल्म धुरंधर-2 के एक डायलॉग पर विवाद छिड़ गया है। इस फिल्म में 'बरेली का पाकेटमार' डायलॉग है। इस पर शहर के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। पार्षद ने फिल्म निर्माताओं पर बरेली शहर की धवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म धुरंधर-2 एक विवादित डायलॉग के चलते कानूनी मुश्किलों में घिर सकती है। फिल्म के एक दृश्य में बरेली का पॉकेटमार डायलॉग का इस्तेमाल किए जाने पर शहरवासियों ने कड़ा एतराज जताया है। इस मामले में रामपुर गार्डन क्षेत्र के पार्षद राजेश अग्रवाल ने फिल्म के निर्माता-निर्देशकों को कानूनी नोटिस भेजकर संबंधित डायलॉग को तत्काल हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


पार्षद राजेश अग्रवाल ने बताया कि फिल्म के निर्माता आदित्य धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे को भेजे गए नोटिस में कहा है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से बरेली के नाम का अपमानजनक तरीके से प्रयोग किया गया है। ऐसे संवाद न केवल शहर की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि यहां के नागरिकों के आत्मसम्मान को भी ठेस पहुंचाते हैं। 

यह भी पढ़ें- प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: प्रेमी से किया विवाह, 15 दिन बाद नर्स ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात
विज्ञापन

 

विज्ञापन

'बरेली की पहचान सदियों पुरानी' 
राजेश अग्रवाल ने कहा कि बरेली की पहचान सदियों से एक प्रमुख धार्मिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में रही है। पांचाल नगरी और आला हजरत की धरती के रूप में विख्यात इस शहर के गौरवशाली इतिहास को फिल्मी मनोरंजन के नाम पर धूमिल करना कतई स्वीकार्य नहीं है। 

पार्षद ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म से इस विवादित संवाद को तुरंत नहीं हटाया गया तो वे निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे और मानहानि का दावा भी करेंगे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पार्षद ने इस संबंध में शासन स्तर पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें