इन इलाकों में गुल रही बिजली
रामगंगानगर फीडर में सुबह छह बजे फॉल्ट होने के कारण आपूर्ति बाधित हो गई। साढ़े नौ बजे इसे ठीक किया जा सका। मठ की चौकी, शास्त्री बाजार, चौपुला, पुरानी पुलिस लाइन, सिटी सब्जी मंडी, सिटी फीडर, बिहारीपुर कासगरान, पंजाबपुरा, फूटा दरवाजा, चमगादड़ वाला कब्रिस्तान, बेसू प्रथम, द्वितीय, तृतीय फीडर भी प्रभावित रहे।
33 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने बताया कि तेज हवा के चलते उपकेंद्र ट्रिपिंग व ब्रेक डाउन के कारण बाधित रहा। कुछ समय बाद उसे चालू किया गया। 11 केवी वर्टिकल के अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि जहां से फॉल्ट की शिकायतें मिलीं, उन्हें दुरुस्त कराया गया। कुछ फीडरों से साढ़े तीन घंटे तक आपूर्ति बाधित रही।