फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तालाब पर पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम तो बढ़ा विवाद, लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। सरकारी तालाब पर पैमाइश करने राजस्व टीम पहुंची तो कई लोगों ने इस पर अपने कब्जे का दावा कर दिया। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस पहुंची। इस बीच नक्शा संशोधन होने तक पैमाइश न होने की बात कहकर टीम लौट गई।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला परा बीसलपुर रोड पर सरकारी तालाब की जमीन पर लोगों द्वारा अपनी जमीन होने का दावा किया जा रहा है। शनिवार दोपहर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट के साथ राजस्व टीम पैमाइश करने पहुंची। टीम को पैमाइश करते देख वहां पर सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंचे कई लोगों ने उसे जमीन को अपना होने का दावा कर दिया। इसी बात को लेकर लोगों के बीच आपस में झगड़ा होने लगा। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वहां पर अफरा-तफरी मच गई। नगर में जमीन के विवाद में झगड़ा होने की अफवाह फैल गई।
सूचना पर थाने से और पुलिस कर्मी पहुंच गए। झगड़ा होने की स्थिति को भांपकर राजस्व टीम मौके से चली गई। सरकारी तालाब की दूसरी तरफ पैमाइश करने लगी। तालाब का नक्शा संशोधन होने तक तालाब की जमीन पर किसी का दावा होने की बात पर कोई पैमाइश न होने की बात कहकर टीम लौट गई। टीम अगर कुछ देर और वहां रुकती तो जमीन को लेकर काफी झगड़ा हो सकता था। सरकारी तालाब की जमीन पर नगर के कई भूमाफियाओं की नजर है। तालाब का नक्शा संशोधन के लिए मुकदमा चल रहा है। नगर पालिका व तहसील प्रशासन नक्शा संशोधन के लिए पैरवी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना ने कहा कि तालाब की पैमाइश की गई। नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए भेजा गया है। संशोधन के बाद ही पैमाइश हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें