फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ठेकेदार ने लगाया कमीशन मांगने का आरोप, भुगतान रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार ने ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ की शिकायत
विज्ञापन

नवाबगंज। भदपुरा ब्लाॅक की खाता नवदिया गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों का भुगतान न होने पर ठेकेदार ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में ठेकेदार ने जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र लिखा है।

विकासखंड भदपुरा में खाता नवदिया गांव में सचिन कुमार ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर तैनात हैं। महानगर के ठिरिया निजावत खां कैंट निवासी ठेकेदार मोईन खान ने गांव में वर्ष 2023 में 85 स्ट्रीट लाइटें लगवाई थीं। इसका कुल धनराशि 3,18,750 रुपये है। गांव में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी सचिन कुमार ने 1,50,000 रुपये का भुगतान कर दिया, लेकिन शेष रुपये का भुगतान अभी तक नहीं किया है।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस रुपये के भुगताने के लिए उनसे कमीशन की मांग की गई। मना करने पर उन्हें शेष बचे हुए रुपये नहीं दिए गए। हालांकि शिकायतीपत्र मिलने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन


आधे से अधिक स्ट्रीट लाइटें खराब : वीडीओ
ग्राम पंचायत अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान का कहना है कि लाइटें गांव में जल नहीं रही हैं। आधे से अधिक खराब पड़ी है, जब उनसे मरम्मत कराने को कहा तो वह टालमटोल करने लगा। इस मामले में ग्राम प्रधान और ठेकेदार से बात कर भुगतान कराया जाएगा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें