फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार से चरमराई व्यवस्था, हरूनगला में 12 घंटे बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम के निजीकरण और छंटनी के विरोध में संविदा और आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के 72 घंटे के कार्य बहिष्कार के पहले दिन ही शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति चरमरा गई।
विज्ञापन

हरूनगला उपकेंद्र के टीपीनगर, रामगंगानगर, सुरेश शर्मा नगर और पीलीभीत बाइपास फीडरों पर लोकल फाल्ट के कारण 12 घंटे तक कटौती की गई। मिशन कंपाउंड के किला, चौपुला और सिटी फीडर पर भी लोकल फाल्ट होते रहे। सुभाषनगर और कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी लोकल फाल्ट समस्या बने रहे।
संविदा कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के दौरान 144 नियमित कर्मचारियों को उपकेंद्रों पर तैनात किया गया था, पर उनमें से भी कई काम पर नहीं पहुंचे। नतीजा, जहां फाल्ट हुए, उन्हें दुरुस्त करने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा नगर में ट्रांसफार्मर का केबल बॉक्स जलने से आपूर्ति ठप रही। सुभाषनगर में ट्रांसफार्मर का केबल जलने के कारण चार घंटे आपूर्ति बाधित रही। किला उपकेंद्र के कटघर में ट्रांसफार्मर में खराबी आने से पांच घंटे तक कटौती हुई।
मिशन उपकेंद्र के किला फीडर पर दिन भर लोकल फाल्ट की झड़ी लगी रही। सिटी और चौपुला फीडरों पर भी फाल्ट होते रहे। सिविल लाइंस द्वितीय, शाहदाना, जगतपुर, मढ़ीनाथ, कुतुबखाना उपकेंद्र के इलाकों में भी लोकल फाल्ट देर से ठीक हो सके। हालांकि, अधिकारियों का दावा है कि कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार का आपूर्ति पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ा है।
कर्मचारी संगठन दो फाड़, कई बहिष्कार में शामिल नहीं ः कार्य बहिष्कार को लेकर संविदा व आउट सोर्सिंग कर्मचारियों के संगठन में भी दो फाड़ हो गया है। एक संगठन ने कार्य बहिष्कार से दूरी बना ली। उससे जुड़े कर्मचारी काम पर पहुंचे।
दूसरे संगठन के भी कई कर्मियों ने कार्रवाई के डर से कार्य बहिष्कार से दूरी बना ली। अधीक्षण अभियंता ब्रह्मपाल ने सभी एसडीओ और जेई से ऐसे कर्मचारियों की सूची तलब की है, जो कार्य बहिष्कार में शामिल हुए हैं। काम नहीं तो वेतन नहीं नियम के तहत उन्हें कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें