सपा जिलाध्यक्ष बोले- नहीं हुई सुनवाई तो साथ बैठेंगे धरने पर
दोपहर दो बजे सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर निष्कासित कर्मचारियों की नहीं सुनी गई तो वह भी उनके साथ धरने पर बैठेंगे। कर्मचारियों की लड़ाई लखनऊ तक लड़ेंगे। उन्होंने गौसगंज में मुस्लिम समाज के उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।
मुख्य अभियंता रणविजय सिंह ने कहा कि कर्मचारियों की संविदा मुख्यालय स्तर से समाप्त की गई है। स्थानीय अधिकारियों की भूमिका नहीं है। कर्मचारियों की ओर से मिले ज्ञापन को मुख्यालय भेज दिया गया है। वहां से निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है।