स्टाफ से की गाली गलौज
इलाज के लिए पहुंचे तीमारदार, मरीज सभी की भीड़ लग गई। महिला पुलिस हिरासत से पति को छोड़ने की बात कह रही थी। पुलिस ने समझाया तो वह चिल्लाने लगी। तभी स्टाफ बच्चे के साथ टंकी के पास पहुंचा तो उसे देखकर वह गाली-गलौज करने लगी। पुलिसकर्मियों ने उसकी हर बात पर हां में हां मिलाकर नीचे उतरवाया। फिर उसका नाम, पता और फोन नंबर दर्ज किया। दोपहर करीब दो बजे परिजन चौकी पहुंचे तो उसे उनके सुपुर्द किया।
इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि महिला को टंकी से नीचे उतारने के बाद परिजनों को बुलाया गया। घरवालों ने बताया कि महिला मानसिक अस्वस्थ है। इलाज स्थानीय निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।