फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपर्क क्रांति दो हिस्सों में बंटी, बच गया हादसा

Tue, 26 Sep 2017 02:06 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के इंजन और डिब्बों की कपलिंग खुलने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। इससे घबराए यात्रियों ने डिब्बों से छलांग लगा दी। इसमेें दो यात्री घायल हो गए। रविवार रात करीब 11 बजे हादसा होने के बाद इज्जतनगर मंडल के डीआरएम निखिल पांडेय ने मौके पर जांच टीम भेजी है। 
विज्ञापन

हल्द्वानी से काठगोदाम जा रही गाड़ी संख्या 15035 संपर्क क्रांति के इंजन से डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग खुल गई। इससे पटरियों पर दौड़ती ट्रेन के डिब्बे पीछे छूट गए और इंजन आगे निकल गया। ड्राइवर ने यह देखा तो उसने करीब 80 मीटर आगे जाकर इंजन रोका। डिब्बे ऑटोमैटिक ब्रेक लगने से इंजन से कुछ पहले ही रुक गए। ट्रेन की उस वक्त रफ्तार अधिक नहीं थी। इससे कोई हादसा नहीं हुआ। हालांकि कुछ यात्रियों ने इंजन को अलग होते हुए डिब्बों से छलांग लगा दी। इससे दो यात्रियों के घुटने में चोट आई है।   
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह के मुताबिक ट्रेन करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर थी। कपलिंग अलग होने के बाद आटोमैटिक ब्रेक लग गए थे। हालांकि जिस रेल खंड पर हादसा हुआ, वह ढलान सेक्शन में है। ट्रेन चढ़ाई पर थी। कपलिंग खुलने से ढाल पर गति बढ़ सकती थी। अगर ऐसा होता तो इंजन और डिब्बे ही आपस में टकरा जाते। यह पहला मामला नहीं है जब ट्रेन की कपलिंग खुल गई, भोजीपुरा के पास पैसेंजर ट्रेन के इंजन की कपलिंग खुल चुकी है, इज्जतनगर स्टेशन पर मालगाड़ी की भी कपलिंग खुल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें