फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदा होने के बाद ही बन जाएगा शिशुआें का आधार कार्ड

Tue, 26 Sep 2017 02:04 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिशुआें के जन्म लेने के बाद ही उनका आधार कार्ड बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महानिदेशक व जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के मुख्य रजिस्ट्रार डॉ. पद्माकर सिंह ने प्रदेश के सभी अपर स्वास्थ्य निदेशकों को पत्र जारी करके इस दिशा में कार्य करने को कहा है। सीआरएस (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) साफ्टवेयर के माध्यम से जब बच्चाें का पंजीकरण किया जाएगा तो उनका आधार नंबर भी इस सर्टिफिकेट में चढ़ा दिया जाएगा। इसके लिए सभी अस्पतालाें और स्वास्थ्य केंद्रों में आपरेटर नियुक्त किए जाएंगे।
सीआरएस साफ्टवेयर की वेबसाइट लांच होने के बाद अब जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे और आर्मी अस्पताल खुद ही शिशुआें का जन्म प्रमाण पत्र जारी कर सकते हैं। यह प्रक्रिया एक साल से चल रही है। इन प्रमाण पत्राें को अब आधार से लिंक करने के लिए प्रदेश के मुख्य रजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु पंजीयन डॉ. पद्माकर सिंह ने पत्र जारी किया है। कहा है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से प्रदेश में नागरिक पंजीयन प्रणाली (सीआरएस) के तहत जन्म पंजीकरण के लिए इसी साफ्टवेयर का प्रयोग होना है। जिला स्तरीय संस्थाओं को ही इनरोलमेंट एजेंसी बनाया जाएगा। यहां यूआईडीएआई की ओर से कर्मचारियाें को ट्रेनिंग और सर्टिफिकेट देने के बाद में इन्हें सर्टिफाइड आपरेटर घोषित करेंगे। बताया जा रहा है कि बच्चाें के जन्म लेने के बाद आधार कार्ड का नंबर मिल जाएगा। बायोमैट्रिक के तहत आंख की स्कैनिंग और अंगूठे का निशान पांच साल के बाद लिया जाएगा। 
विज्ञापन

निजी अस्पतालाें में भी बनाएंगे आपरेटर 
मुख्य रजिस्ट्रार के पत्र में कहा गया है कि निजी अस्पतालों में कर्मचारियों को ही सूचनादाता बनाया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद आगे चलकर इनको भी सर्टिफाइड आधार आपरेटर बनाने के लिए विचार किया जा सकता है। यूआईडीएआई द्वारा रजिस्ट्रार को प्रत्येक सफल आधार पंजीयन पर 27 रुपये आधार जेनरेशन प्रदान किया जाएगा। 
विज्ञापन



अब जन्म के बाद शिशुआें का सीएसआर साफ्टवेयर पर पंजीकरण होने के बाद ही उनको आधार से भी लिंक किया जाएगा। इस प्रक्रिया को कैसे करना है, इसके लिए अभी एक बैठक आयोजित की जाएगी। जन्म लेते ही प्रमाण पत्र मिलने के साथ ही आधार नंबर भी मिल जाएगा। 
डॉ. प्रमिला गौड़, अपर रजिस्ट्रार, यूआईडी जन्म पंजीयन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें