फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान

Tue, 30 Jun 2026 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। भीषण गर्मी में कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। उनको 24 घंटे में कई बार ट्रिपिंग के कारण मात्र 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात में भी चार घंटे की कटौती से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के मुताबिक, 33 केवी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण एक सप्ताह से समस्या बनी हुई है। इससे बच्चों, महिलाओं और वृद्धों का स्वास्थ्य अधिक प्रभावित हो रहा है। बच्चों को पढ़ाई भी परेशानी हो रही है। धान की रोपाई भी रुकी हुई है। कुछ उपभोक्ताओं ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री रेशम सिंह ढिल्लों और मंडल अध्यक्ष डॉ. गया प्रसाद गंगवार को पत्र देकर शिकायत की है। यह पत्र बरेली आ रहे मुख्यमंत्री को भेजकर विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की जाएगी।
उपखंड अधिकारी विपुल कुमार शुक्ला ने बताया कि राथ में रोस्टिंग के कारण कभी-कभी छह घंटे की कटौती होती है। दिन में विद्युत उपकेंद्र पर अधिक लोड की समस्या रहती है। आपूर्ति को संतुलित करने के लिए बिजली बंद करनी पड़ती है। यह कदम सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें