फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवसाद में खाया जहर... 30 साल की प्रेमिका की मौत, बीस बरस के प्रेमी की हालत भी नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने अवसाद में जहर खा लिया। इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। 30 वर्षीय प्रेमिका दो बच्चों की मां थी। प्रेमी की उम्र बीस साल है।
विज्ञापन

एक ही बिरादरी के प्रेमी युगल लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे। युवक का घर महिला के घर के पास ही है। महिला रिश्ते में उसकी भाभी लगती थी। दोनों के बेमेल प्रेम संबंधों की चर्चा पूरे गांव में थी। जानकारी के बाद दोनों परिवार इसका विरोध कर रहे थे। दोनों के मिलने पर पाबंदियां लगा दी गई थीं। बुधवार शाम प्रेमी-प्रेमिका गांव के बाहर एकांत में मिले और वहीं जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो वे गिरते-पड़ते अपने-अपने घर चले आए। परिजनों के पूछने पर उन्होंने जहर खाने की बात स्वीकार भी कर ली।
दोनों के परिजनों ने तुरंत उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। फतेहगंज पश्चिमी के मेडिकल कॉलेज में रात के वक्त ही प्रेमिका की मौत हो गई, जबकि प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, परिवार की नाराजगी के चलते दोनों ने यह कदम उठाया। मीरगंज थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि युवक और महिला के जहर खाने की जानकारी मिली है। प्रेम प्रसंग को लेकर कोई जानकारी नहीं है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें