फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 15 मिनट में परामर्श, दवा के लिए घंटों संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तीन दिन अवकाश के बाद मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो इलाज के लिए मरीज उमड़ पड़े। मरीजों को 15 मिनट में डॉक्टर परामर्श मिल गया, लेकिन दवा लेने के लिए उन्हें काउंटर पर घंटों संघर्ष करना पड़ा। वहां दिनभर लंबी लाइन लगी रही। गर्मी अधिक होने के कारण लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 15 सौ मरीजों ने पर्चा बनवाकर डॉक्टर को दिखाया। गर्मी के बीच जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर व जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में पांच पंखे बंद मिले। ओपीडी खुलने के बाद सबसे ज्यादा भीड़ फिजिशियन के पास रही। डॉ. वैभव शुक्ला ने बताया कि ज्यादातर लोग डायरिया, उल्टी, पेट दर्द, वॉयरल फीवर से पीड़ित रहे। फूड प्वाइजनिंग के मरीजों में भी वृद्धि हुई है।
डॉक्टर ने खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करने, दोपहर में घर से नहीं निकलने और ओआरएस का घोल पीते रहने की सलाह दी। जिला अस्पताल में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड कराने वाले मरीजों की कतार रही। 180 लोगों ने अल्ट्रासाउंड कराए। जिला अस्पताल व तीन सौ बेड अस्पताल में 2200 मरीज को डॉक्टरों ने देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें