फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोर्ट में कमजोर पैरवी से अपराधियों का छूटना ठीक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अभियोजन कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम अविनाश सिंह ने संबंधितों को चेताया कि कोर्ट में कमजोर पैरवी के कारण अपराधियों का छूटना सही स्थिति नहीं है। निर्देश दिए कि जिन मामलों में सरकार का पक्ष हारता है उनमें निर्धारित समय में अपील जरूर की जाए।
विज्ञापन

एनडीपीएस संबंधित मामलों की समीक्षा में पाया कि सम्मन के सापेक्ष तामीला कम है। उन्होंने तामीला को बढ़ाने के निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट में छूटे मामलों को फिर से देखने और उनकी समीक्षा करने के निर्देश दिए। अगर कोई साक्षी तामीला के बाद भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाता है तो उसके बयान वीडियो क्रांफ्रेंस के जरिये कराए जाएं।
महिला और बाल अपराध संबंधी मामलों में पूरी गंभीरता बरती जाए। बैठक में एडीएम नगर सौरभ दुबे, एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह समेत जेल अधीक्षक केंद्रीय करागार, जेलर जिला जेल, डीजीसी व एडीजीसी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें