फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खाकी' पर दाग: स्मैक तस्करी में गिरफ्तार बरेली का सिपाही होगा बर्खास्त, विभागीय जांच शुरू

Sun, 24 Sep 2023 01:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट थाने में तैनात सिपाही और दो छात्र लालकुआं में एक किलो स्मैक के साथ पकड़े गए। आरोपी सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
स्मैक तस्करी में सिपाही और दो छात्र गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के लालकुआं में स्मैक के साथ पकड़े गए सिपाही रविंद्र सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। उत्तराखंड पुलिस से सिपाही की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद एसएसपी बरेली घुले सुशील चंद्रभान ने उसे निलंबित कर दिया था। आरोप साबित होने पर उसकी बर्खास्तगी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


वर्ष 2021 बैच का सिपाही रविंद्र की तैनाती कैंट थाने में थी। मूल रूप से वह बागपत का निवासी है। वह पांच दिन की छुट्टी लेकर गया था। इसी दौरान उत्तराखंड के लालकुआं में वह बीडीएस के छात्र मीरपाल और एमसीए के छात्र अर्जुन पांडेय के साथ स्मैक तस्करी में पकड़ लिया गया। अब पुलिस के साथ एंटी नारकोटिक्स स्क्वॉयड ने जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि विभागीय जांच के बाद सिपाही के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- यूपी: बरेली में तैनात सिपाही कर रहा था स्मैक तस्करी, दो छात्रों के साथ उत्तराखंड के लालकुआं में गिरफ्तार

चर्चा में आए बरेली के अड्डे

उत्तराखंड के लालकुआं में स्मैक की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद होने और तस्करों के तार बरेली से जुड़े होने के बाद यहां के सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी कस्बे फिर चर्चा में हैं। ये इलाके अफीम, स्मैक और हेरोइन की तस्करी के लिए कुख्यात हैं। बरेली के स्मैक तस्करों का जाल यूपी के साथ उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब तक फैला हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज, फतेहगंज पश्चिमी, फरीदपुर और फतेहगंज पूर्वी स्मैक तस्करों के गढ़ रहे हैं। फतेहगंज पूर्वी के छोटे प्रधान उर्फ शहीद खां, फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर सराफत हुसैन, इशाकत, रिफाकत, उस्मान, रेहाना, मुन्नी बेगम, सोनू कालिया, इरशाद, अशरफ, नसरत आदि के खिलाफ भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो चुकी हैं।  

कुरतरा, खिरका गांवों में है तस्करों का अड्डा

अब तस्करों ने फतेहगंज पश्चिमी के गांव कुरतरा, खिरका को अड्डा बना लिया है। युवा जल्द अमीर बनने के लालच में कैरियर का काम करते हैं। पुलिस बड़े तस्करों तक नहीं पहुंच पाती। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें