फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सिपाही भर्ती के नाम पर वसूली का आरोपी कांस्टेबल दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्पेशल जज भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कमलेश्वर पांडेय ने सिपाही भर्ती के नाम पर आवेदकों से वर्ष 2005 में रुपये वसूलने के आरोपी पुलिस कांस्टेबल एटा जिले के जथरा थाना क्षेत्र के गांव नरबतपुर निवासी ब्रह्मानंद को दोषमुक्त करार दिया है। अभियोजन पक्ष कोर्ट में आरोप सिद्ध नहीं कर सका। गवाहों के बयानों में भी विरोधाभास रहा।
विज्ञापन

अमरोहा जिले के थाना मंडी धनौरा में तैनाती के दौरान कांस्टेबल पर परविंदर, अमित, विपिन समेत कई आवेदकों ने आरोप लगाया था कि उसने पुलिस भर्ती में शारीरिक दक्षता परीक्षा पास कराने के लिए रुपये लिए। मुजफ्फरनगर के थाना भौराकला के गांव मुंडवर निवासी परविंदर का आरोप था कि उसके पिता ने 1.60 लाख रुपये ब्रह्मानंद को दिए, लेकिन वह भर्ती नहीं हो सका। मामले की जांच एंटी करप्शन को दी गई। जांच के बाद कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने नौ गवाह व साक्ष्य पेश किए। गवाहों के बयानों में विरोधाभास के कारण कोर्ट ने कांस्टेबल ब्रह्मानंद को बरी कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें