फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमरे में जिंदा जलकर चकबंदी लेखपाल की मौत, सिगरेट से बिस्तर में आने लगने की आशंका

Fri, 24 Jan 2025 01:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में चकबंदी लेखपाल की जलकर मौत हो गई। वह कमरे में जली अवस्था में मिले। बताया जा रहा है कि लेखपाल सिगरेट वैगरह पीते थे। सिगरेट से बिस्तर में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
अजयवीर सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के थाना नगीना देहात क्षेत्र गांव टांडा माईदास निवासी 52 वर्षीय चकबंदी लेखपाल अजयवीर सिंह की जलकर मौत हो गई। वह बरेली के कोतवाली क्षेत्र में किराये के कमरे में रहते थे। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सिगरेट से बिस्तर में आग लगने से मौत का मामला माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मृतक के भाई जयवीर सिंह ने बताया कि अजयवीर छह साल से बरेली सदर तहसील में चकबंदी विभाग के लेखपाल पद पर तैनात थे। वह कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पर किराये के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद सोते समय किसी तरह उनके बिस्तर में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीखपुकार और धुआं देखकर इसकी जानकारी मकान मालिक द्वारा पुलिस को दी गई। 

ये भी पढ़ें- Pilibhit News: गले की नस काटी... गुप्तांग कुचला, मुजम्मिल को तड़पा-तड़पाकर मारा; आरोपी ने कबूली वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो लेखपाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि जानकारी मिली है कि अजय वीर सिंह नशा करते थे। परिवार में पत्नी से आए दिन क्लेश होता था। इस वजह से 2017 में पत्नी से मनमुटाव के चलते तलाक हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें