महानगर कमेटी ने चुनाव प्रचार के लिए कोर कमेटी का किया गठन
रेली। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन विशेष कोर कमेटी वार्डों में जाकर प्रचार प्रसार करेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रदेश और स्थानीय मुद्दों को लेकर जिला पंचायत चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।
बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई, किसानों की समस्याओं और योगी सरकार की विफलताओं समेत जनहित के मुद्दे लेकर कांग्रेस पंचायत चुनाव मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत न्याय पंचायत स्तर तक गठित हो चुका है। पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ताकत उभरकर सामने आएगी। महानगर कमेटी के अनुभवी लोगों का एक विशेष प्रचार प्रसार दल बनाया है, जिनको वार्ड वार जिम्मेदारी दी गई है। महानगर कांग्रेस कमेटी के विशेष दल में केके दीक्षित, अंजुम बिसारिया, मनसुख राजपाल, सुनील मनचंदा, सुचित्रा सिंह, योगेश जौहरी, विजय मौर्या, रमेश चंद श्रीवास्तव, राजेश कुमार, हाजी ज़ुबैर, कादिर खान, कुमकुम शर्मा, उज़मा रहमान व संगीता कौशल आदि शामिल किए गए हैं।