फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा 29 दिसंबर को आएगी बरेली, मीरगंज में होगी पहली सभा

Thu, 28 Dec 2023 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि 29 दिसंबर को यूपी जोड़ा यात्रा रामपुर के रास्ते बरेली पहुंचेंगी। पहली सभा में मीरगंज में होगीय। यहां विश्राम के बाद 30 दिसंबर को यात्रा की शुरुआत मिनी बाइपास चौराहा कर्मचारी नगर से होगी। 
विज्ञापन
यूपी जोड़ो यात्रा की जानकारी देते कांग्रेस पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का दो दिवसीय कार्यक्रम 29 व 30 दिसंबर को बरेली में होगा। कांग्रेस ने इसके स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश सचिव जिला प्रभारी अजीत यादव व प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी ने बताया कि प्यार का पैगाम और लोकतंत्र बचाने का संदेश लेकर यूपी जोड़ों यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में चल रही है। भारत जोड़ो यात्रा के जो उद्देश्य थे उन्हीं उद्देश्यों को लेकर यूपी जोड़ो यात्रा 20 दिसंबर से लगातार चल रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो खाई जनता के बीच पैदा की है, वह खाई अब खत्म होने जा रही है। इस यात्रा का यही उद्देश्य है कि लोगों के बीच आपसी भाईचारा बना रहे।

विज्ञापन

मीरगंज में होगी पहली सभा 
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया की 29 दिसंबर को यात्रा रामपुर के रास्ते बरेली पहुंचेंगी। पहली सभा में मीरगंज में होगी, यहां विश्राम के बाद 30 दिसंबर को यात्रा की शुरुआत मिनी बाइपास चौराहा कर्मचारी नगर से होगी और नरियावल पर समापन होगा। 

यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे और धार्मिक स्थलों पर जाएंगे। इस दौरान हाजी इस्लाम बब्बू, जिला महासचिव जिया उर रहमान, जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वाल्मिकी आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

हर दो सौ मीटर पर यात्रा का स्वागत करेंगे कांग्रेसी
यूपी जोड़ो यात्रा के आगमन को लेकर मंगलवार महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया कि यात्रा के रूट पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता हर 200 मीटर की दूरी पर बड़ी तादाद में क्षेत्रवासियों के साथ उपस्थित रहकर यात्रा का स्वागत करेंगे। 

बरेली आगमन पर पहला स्वागत झुमका चौराहे पर और अंतिम स्वागत सेटेलाइट बस स्टैंड शाहजहांपुर रोड पर होगा। यात्रा के पूरे कार्यक्रम के लिए अलग-अलग कमेटियां बनाकर जिम्मेदारी सौंप गई है। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश पंडित, पीसीसी सदस्य योगेश जौहरी, पीसीसी सदस्य पारस शुक्ला, मुकेश वाल्मीकि, महामंत्री डॉ शरबत हुसैन, फिरोज खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें