फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलहाल तो गठबंधन की संभावना तलाश रही कांग्रेस

Sat, 07 Jan 2017 01:28 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
Congress looking at the moment, alliance - फोटो : Congress looking at the moment, alliance
विज्ञापन
विधान सभा के चुनावी रण में उतरने से पहले कांग्रेस सपा से गठबंधन की संभावना तलाश रही है। पार्टी के दिग्गज नेता फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जिलों से पैनल मंगाए गए हैं साथ ही यह भी मांगा गया है कि अगर गठबंधन होता है तो कौन सी सीट कांग्रेस के लिए मुफीद रहेगी। गुरुवार को देर रात तक प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर की उपस्थिति में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं की बैठक लखनऊ में हुई जिसमें गठबंधन होने और न होने की स्थिति में कौन प्रत्याशी हो सकते हैं इसपर विचार किया गया है। जिलों से प्रत्याशियों के पैनल पहले ही मंगाए गए थे। नेताओं का मानना है कि आठ जनवरी तक स्थिति साफ हो सकती है। जिलों तक यह संदेश पहुंचा दिया गया है कि दोनों ही स्थिति में अपने को चुनाव के लिए तैयार रखें। कुछ दिनों पहले प्रत्याशियों का पैनल मांगा गया था। हर सीट पर बरेली से भी पैनल भेज दिया गया है। लखनऊ में गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर राजबब्बर की उपस्थिति में पीसीसी की मीटिंग हुई जिसमें निर्मल खत्री, संजय सिंह समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित थे। बैठक में गठबंधन के बिंदु पर इंतजार करने को कहा गया। साथ ही भेजे गए पैनल के नामों पर चर्चा हुई। अंदरखाने चर्चा है कि आठ जनवरी तक सपा से गठबंधन के आसार हैं लेकिन सपा की आपसी खींचतान के कारण यह तिथि कुछ बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस अपनी तैयारी जारी रखे। 
विज्ञापन

गठबंधन में बरेली को मिल सकती है दो सीट - सपा विधायक जहां काबिज हैं और जिनको टिकट सपा पहले ही दे चुकी है वहां की सीट सपा के खाते में ही रहेगी इसकी प्रबल संभावना है। पीसीसी की बैठक में भी उनपर विचार नहीं किया गया। खुलकर तो किसी ने नहीं कहा लेकिन माना जा रहा है कि यह सीटें सपा कांग्रेस के खाते में नहीं देगी। बरेली में कांग्रेस को दो सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।
हाईकमान के आदेश का इंतजार - कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय का कहना है कि प्रत्याशियों का पैनल भेज दिया गया था लेकिन गठबंधन की संभावनाओं का इंतजार किया जा रहा है। जो भी हाई कमान का आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा। स्थिति साफ होने के बाद ही प्रत्याशी घोषित होंगे। बरेली को कम से कम दो सीटें यहां मिल सकती हैं। जिन सीटों पर पहले ही कोई विवाद नहीं उनपर प्रत्याशी घोषित हो रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें