फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता राबिया ने मंच से दीं गालियां, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Neta Ji - फोटो : Social media
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष बोले, पहले ही समाप्त कर चुके हैं राबिया की सदस्यता
विज्ञापन

एनडीपीएस और सट्टा में जा चुकी है जेल, गैंगस्टर की भी हुई कार्रवाई
बरेली। कांग्रेस नेता राबिया अख्तर ने नवाबगंज में हुई सभा में मंच से जमकर गंदी-गंदी गालियां दीं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद पार्टी के लोगों ने इस मामले से किनारा कर लिया है और उसके व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं।
नवाबगंज में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की ओर से सभा का आयोजन किया गया था। इसमें कुछ समय पहले ही कांग्रेस में शामिल हुई राबिया अख्तर भी पहुंची। उसने अपने भाषण के दौरान तमाम भद्दी गालियों का इस्तेमाल किया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस मामले में पार्टी के लोग अपना अपना पल्ला झाड़ने में लगे हैं जबकि चर्चा यह है कि कार्यक्रम में पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारी भी पहुंचे थे। बताया जाता है कि उसने नवाबगंज विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए भी कांग्रेस से आवेदन किया है।
विज्ञापन

कई बार जेल जा चुकी है राबिया
सट्टा के मामले में पुलिस राबिया अख्तर को कई बार जेल भेज चुकी है। उसके खिलाफ परिवार समेत बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी संपत्ति जब्त करने की भी तैयारी की थी।
विज्ञापन

सदस्यता निरस्त, बुलाने वालों पर होगी कार्रवाई
जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी का कहना है कि राबिया को पिछले दिनों पार्टी की सदस्यता दिलवाई थी लेकिन उसका अपराधिक इतिहास सामने आने पर सदस्यता स्थगित कर दी गई। बताया कि अगर उसने कांग्रेस से विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए आवेदन किया है तो प्रदेश कार्यालय को लिखकर निरस्त कराया जाएगा। सदस्यता निरस्त होते हुए भी जिन पदाधिकारियों ने उसे पार्टी के कार्यक्रम में बुलाया है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। उसने जो अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, कांग्रेस पार्टी उसकी निंदा करती है। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें