फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर कांग्रेस ने मनाया किसान मजदूर बचाओ दिवस

विज्ञापन
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक किया सत्याग्रह, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

बरेली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने शुक्रवार को किसान मजदूर बचाओ दिवस मनाया। जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक सत्याग्रह किया। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ब्लाक रामगर में अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ब्लॉक नवाबगंज में भी जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन हुआ। इसमें प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। धरना-प्रदर्शन में हेमेंद्र शर्मा, जिया उर रहमान, मोईद सिद्दीकी, इमरान रजा, प्रकाशचंद्र भुर्जी आदि की सहभागिता रही। अन्य सभी ब्लॉकों में भी सत्याग्रह किया गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांध कर मौन सत्याग्रह किया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य प्रेमप्रकाश अग्रवाल, योगेश जौहरी, सरदार इकबाल सिंह वाले, सुरेंद्र सोनकर, उमेश आर्या, मोहम्मद जकी, बिलाल कुरैशी, फरहान अली, संजीव अग्रवाल, डॉ. जकीर हुसैन, सुनील मनचंदा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें