बहेड़ी। कक्षा तीन की छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी असीसी स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद से अभिभावकों में आक्रोश है। एक अभिभावक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार को कंप्यूटर क्लास के दौरान आरोपी शिक्षक ने कंप्यूटर रूम में नाबालिग छात्राओं के साथ अशोभनीय हरकत और छेड़खानी की थी। क्लास खत्म होने के बाद सहमी छात्राएं घर पहुंचीं और परिजनों को पूरी आपबीती बताई। इसके बाद मामले की शिकायत स्कूल प्रबंधन से हुई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार रात ही आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधक अपनी सभी कक्षाओं को सीसी कैमरे से लैस रखें। शिक्षकों के ऊपर तेजतर्रार महिला शिक्षिका को नजर बनाए रखने की जिम्मेदारी दें। इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की गई है।