फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक अजय का फाइल फोटो
विज्ञापन
गांव कंधरपुर का मामला, एक दिन पहले हुआ था लापता, पुलिस को खुदकुशी की आशंका
विज्ञापन

बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव गांव के पास नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी 26 वर्षीय अजय लोधी बाहर रहकर काम करता था। दीपावली पर वह घर आया था। परिजनों के मुताबिक, अजय को शराब पीने की आदत थी। बृहस्पतिवार को भी उसने शराब पी थी। शाम को वह घर से निकला, लेकिन रात तक नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो खलिहान के पास नीम के पेड़ पर अजय का शव लटका देखा। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अजय के चाचा हरिशंकर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। अजय अपने पिता चंद्रपाल का इकलौता बेटा था। अजय के परिवार में पत्नी आरती व एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय के अनुसार, शराब पीने को लेकर अजय का घर में विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी की है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें