फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अर्जियों में भटक रही फरियाद, अफसरों की गोद में खिलखिला रही बेपरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पीड़ितों की अर्जियों के निस्तारण को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। पोर्टल पर हवा-हवाई निस्तारण दिखाया जा रहा है। सितंबर के शुरुआती नौ दिनों में आए 871 प्रार्थनापत्रों की समीक्षा की गई तो 204 फरियादियों ने निस्तारण रिपोर्ट पर असंतोष जाहिर किया। 135 मामलों में तो फरियादी से संपर्क किए बिना ही निस्तारण दिखा दिया गया है।
विज्ञापन

जिन 204 मामलों में नकारात्मक फीडबैक आया है, उनमें डीएम से संदर्भित आईजीआरएस की 45 शिकायतें शामिल हैं। नगर निगम की हेल्पलाइन वाली 17 और आईजीआरएस की छह शिकायतों का भी यही हाल है। जलकल के अधिशासी अभियंता स्तर से निस्तारित हेल्पलाइन की 17 शिकायतों में से छह फरियादी असंतुष्ट हैं। उप्र जल निगम की ओर से निस्तारित 67 शिकायतों में से 14 फरियादियों ने असंतोष जताया है। तहसीलदार मीरगंज और अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) सिंचाई के तीन-तीन, चकबंदी अधिकारी बहेड़ी, तहसीलदार नवाबगंज, पूर्ति निरीक्षक मीरगंज के चार-चार, तहसीलदार आंवला और बरेली सदर के तीन-तीन, एसडीएम नवाबगंज और आंवला के पांच-पांच निस्तारण से फरियादी संतुष्ट नहीं हैं।
डीएम से संदर्भित मामलों को भी दिखा रहे ठेंगा
डीएम से संदर्भित आईजीआरएस के 26 मामलों में भी संबंधित जांच अधिकारी ने पीड़ित से संपर्क किए बिना ही उनका निस्तारण कर दिया है। चकबंदी अधिकारी बहेड़ी ने शिकायतकर्ताओं से संपर्क किए बिना ही तीन मामलों का निस्तारण कर दिया। तहसीलदार मीरगंज ने चार मामलों में ऐसा किया। नगर निगम के अफसरों ने भी फरियादियों से संपर्क किए बिना ही 19 मामलों का निस्तारण दिखाया है। उप्र जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता ने 14 तो अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) सिंचाई ने चार मामलों का निस्तारण फरियादियों से संपर्क किए बिना ही कर दिया है। संवाद
विज्ञापन



जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा रोज कर रहे हैं। अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया जा रहा है। लापरवाही बरतने वालों से पूछताछ भी कर रहे हैं। इस मामले में जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें