बरेली। नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में विभिन्न आयु वर्ग के 300 खिलाड़ी शामिल हुए। अंडर-23 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ स्पर्धा के लिए हर्ष तोमर, 800 मीटर में रवि शंकर और पांच किलोमीटर में विक्रांत का चयन हुआ। बालिका वर्ग 400 मीटर बाधा दौड़ में अंजली सिंह और 1500 मीटर दौड़ में शिवानी सिंह ने जगह पक्की की।
अंडर-20 बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज कुमार सिंह, 200 मीटर में सौरभ देवल और अनुज कुमार सिंह, 800 मीटर में भूपेंद्र राव और आयुष सिंह, 1500 मीटर में शोभित सिंह और विकास मजूमदार, 3000 मीटर स्टीपल चेज में पुष्पेंद्र और 10 किलोमीटर में राजेंद्र कुमार का चयन किया गया। बालिका वर्ग की पांच किलोमीटर दौड़ में आकांक्षा, चक्का फेंक में पूजा कुमारी, 400 मीटर बाधा दौड़ में दीपू कश्यप, 200 मीटर दौड़ में अनुष्का कुमारी और 400 मीटर में सुहानी भास्कर का चयन हुआ।
अंडर-18 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोहित गुर्जर और मोहम्मद जायस, 200 मीटर दौड़ में अर्जुन सिंह और श्याम यादव, 10 किलोमीटर दौड़ में अरविंद पटेल और अर्जुन सिंह, चक्का फेंक में आदित्य सिंह और शिवराज व लंबी कूद में श्याम यादव को चुना गया। बालिका वर्ग तीन किलोमीटर वॉक में खुशी और नीलम, भाला फेंक में गीतिका गिरि का चयन हुआ। इस दौरान जिला एथलेटिक संघ के सचिव गजेंद्र तोमर, कोच अजय कश्यप, पंकज कुमार, दयावती, राजू आदि मौजूद रहे। संवाद