फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 10 पर रिपोर्ट

Mon, 03 Aug 2026 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। टांडा सादात गांव में शुक्रवार रात शबाना की दहेज हत्या करने के आरोप में पति समेत 10 ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पंडरी समीप बरौर गांव के मोहम्मद यामीन ने पुलिस को बताया कि बेटी शबाना का निकाह टांडा सादात के सैय्याद से पांच साल पहले हुआ था। आरोप है कि ससुराल वाले विवाहित शबाना से दहेज में दो लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग करते थे। उसको प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर शुक्रवार रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा के मुताबिक, तहरीर के आधार पर पति सैय्याद, नईम, फहीम, नदीम, अब्दुल हसन, रईस बानो, गुलिस्ता, शबनम, नसरीन और इकबाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें