फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नियुक्ति में धांधली की शिकायत, डीपीओ ने निदेशक का भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदों पर चयन में धांधली की शिकायत के बाद हुई जांच की रिपोर्ट जिला कार्यक्रम अधिकारी ने निदेशक को भेज दी है। उन्होंने सभी शिकायतों को निराधार बताया है। कहा कि चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती गई है।
विज्ञापन


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में मार्च 2023 में आंगनबाड़ी के 311 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था। रिक्त पदों के सापेक्ष 10,280 महिलाओं ने आवेदन किया था। 26 मार्च 2025 को इसकी अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई। परिणाम आने के बाद कई महिलाओं ने चयन में धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार को विकास भवन में हंगामा किया था। निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायती की थी। जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार ने शिकायतों की जांच के बाद रिपोर्ट निदेशक को भेज दी है। डीपीओ मनोज कुमार का कहना है कि जिन महिलाओं का किसी कारणवश चयन नहीं हुआ है, वह आरोप लगा रही हैं। चयन प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ पूरी की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें