फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झोली में आएंगे पदक, मजबूत होगा मेजबानी का दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक पर खिलाड़ी कर सकेंगे अभ्यास, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी हो सकेगा आयोजन9.55 करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण
विज्ञापन

बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 9.55 करोड़ रुपये की लागत से बना सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा। स्टेडियम प्रशासन के मुताबिक, इससे उनको अभ्यास करने में सहूलियत होगी। बेहतर प्रशिक्षण से उनकी क्षमता बढ़ेगी। वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा पदक हासिल कर सकेंगे। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी कराई जा सकेंगी। आठ लेन वाले इस ट्रैक पर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद समेत एथलेटिक्स की अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जा सकेंगी।
बारिश के पानी की निकासी में नहीं होगी दिक्कत
ट्रैक को हर मौसम के अनुकूल बनाने के लिए इसमें अत्याधुनिक ड्रेनेज सिस्टम लगाया गया है। यह प्रणाली बारिश के पानी की उचित निकासी सुनिश्चित करेगी।

ट्रैक पर लाइनिंग और मार्किंग का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। यह प्रक्रिया ट्रैक पर दौड़ने के लिए सही लेन, दूरी और दिशा निर्धारित करने में मदद करेगी। इसके माध्यम से प्रतिस्पर्धा निष्पक्ष और व्यवस्थित रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-

सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से खिलाड़ियों को अपने खेल कौशल को निखारने में मदद मिलेगी। भविष्य में यहां राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हो सकेगा। - जितेंद्र यादव, आरएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें