फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महिला आयोग के आदेश पर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता पर फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी ने वायरल किए फोटो
विज्ञापन

सीबीगंज। केंद्रीय महिला आयोग के आदेश पर सीबीगंज पुलिस ने एक महिला की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। दुष्कर्म का भी आरोप है। पीड़िता ने केंद्रीय महिला आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि सीबीगंज निवासी राजेंद्र ने दो साल पहले बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

इस मामले में सीबीगंज थाने में राजेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट पहले से दर्ज है। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी राजेंद्र पीड़िता से रंजिश रखने लगा। उसने दबाव बनाने के लिए पीड़िता की फोटो को आपत्तिजनक तरीके से संपादित कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इससे उसका घर से निकलना भी मुश्किल हो गया। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें