बरेली। स्वच्छता एप के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नगर निगम की ओर से अभियान शुरू किया गया है। महापौर के निर्देश पर स्वच्छ भारत मिशन की टीम, स्कूल-कॉलेजों के साथ ही कॉलोनियों में भी पहुंच रही हैं।
महापौर उमेश गौतम ने बताया कि स्वच्छता एप पर जानकारी देने के 24 घंटे के अंदर ही समस्या का समाधान करने का नियम है। गली, मोहल्ला, बाजार, पार्क में गंदगी, मृत व घायल पशु की सूचना एप के जरिये दी जा सकती है। कूड़ा, गंदगी, नाला चोक होना, गंदा पानी आने या फिर पानी की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत का 12 घंटे के अंदर ही समाधान किया जाएगा।
एप पर शिकायत के साथ ही संबंधित जगह का फोटो भी भेजा जा सकता है। साथ ही शिकायतकर्ता का पता और समस्या की संपूर्ण जानकारी देनी होगी। उन्होंने लोगों से एप इंस्टॉल करके नियमित रूप से इसका उपयोग करने की अपील की। संवाद