पुलिस ने समझाकर उन्हें शांत किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने फारुख, बाबू, भूरा, सद्दाम, मुबारक, आरिफ, नाजिम, इकबाल, अहमद जान, तहसीन, आसिफ, पप्पू, दिलशाद, छोटे व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लंबे समय से चल रहा विवाद
नौगवां मिश्रित आबादी का गांव है। बीते दिनों एक पक्ष ने दूसरे समुदाय के धर्मस्थल पर लाउडस्पीकर तेज आवाज में बजाने की शिकायत की थी। पुलिस ने लाउडस्पीकर बंद करा दिया था। इसको लेकर वह लोग रंजिश मान रहे थे। बीते दिनों रास्ते पर बैरियर लगाने को लेकर भी विवाद हुआ था।
सीओ गौरव सिंह ने बताया कि गांव में दो समुदाय आमने-सामने आ गए थे। गालीगलौज और मारपीट हुई। धर्मस्थल पर पथराव की पुष्टि नहीं हुई। एक पक्ष ने 14 लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।