एक बार फिर महादान का समय आ गया। अमर उजाला फाउंडेशन और आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से 18 अप्रैल को अमर उजाला स्थापना दिवस के अवसर रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में शहर के सभी महादानी और विभिन्न संस्थाओं के लोग इसमें शिरकत करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहामतगंज स्थित अमर उजाला परिसर में आकर रक्तदान कर सकते हैं। आईएमए की टीम यहां मौजूद रहेगी।
ये कर सकते हैं रक्त दान
आयु 18 से 65 वर्ष हो
वजन पुरुष- 45 से अधिक
वजन महिला- 50 से अधिक
हीमोग्लोबिन 12.50 से अधिक
4000 रुपये की जांचाें का फायदा
आईएमए के एमओ डॉ. जेपी सेठी बताते हैं कि रक्तदान करने के बाद प्रमाण पत्र मिलता है। इसमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, एचआईवी, सिफलिस (वीडीआरएल) और मलेरिया जैसी जांचों का पता चल जाता है। यह जांच कराने में चार हजार रुपये तक का खर्च बाजार में आता है।
- रक्तदान से जुड़ी खास बातें
रक्तदान से कभी कमजोरी नहीं आती
एक रक्तदाता चार जान बचाता है
अस्थि मज्जा (बोन मैरो) हमेशा ठीक रहेगी
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी
दिल की बीमारी नहीं होगी
24 घंटे में रक्त फिर बन जाता है
हर तीन माह में एक बार रक्तदान कर सक ते हैं